अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सरैया पहाड़ी में शुक्रवार की रात मदरसा अरबिया फैज़ ए नईमी सरैया पहाड़ी के संस्थापक कारी मोहम्मद असगर का 23वां वार्षिक उर्स और जलसा ए ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मौलाना मोहम्मद अब्दुल बारी नईमी आज़मी पेश इमाम जामा मस्जिद अतरौलिया एवं मदरसा अरबिया फैज़ ए नईमी सरैया पहाड़ी ने की।
मौलाना मोहम्मद अब्दुल रब आज़मी उस्ताद मदरसा अरबिया फैज़ ए नईमी सरैया और मौलाना शमीम अहमद भूतपुर्व प्रधान सरैया की क़यादत में और कारी जुनैद सुल्तानपुरी, नूरुल हसन जहांगीर गंजवी की संचालन में मुमताज अहमद टांडवी, हेलाल अहमद टांडवी, मौलाना हामिद रजा असगर नेवारी और हन्ज़ला ने नात पेश किया।
मौलाना मोहम्मद फिरोज अहमद अलीमी संत कबीर नगर ने सच्चाई अपनानें और बुराई से दूर रहने पर जोर दिया। मौलाना मोहम्मद अब्दुल बारी नईमी आज़मी पेश इमाम जामा मस्जिद अतरौलिया ने माता-पिता से अच्छा व्यवहार करने का संदेश दिया। आखिर में कन्वीनर जलसा क़ारी मोहम्मद अब्दुल बाक़ी मिस्बाही ने आए हुए लोगों का शुक्रिया अदा किया।
इस अवसर पर मोहम्मद अब्दुल हादी नईमी, मोहम्मद अब्दुल आली नईमी, मोहम्मद अब्दुल वाली नईमी, मौलवी शमशेर, हाफिज अब्दुल जब्बार, जुल्फीकार आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद