गांधी इंटर कॉलेज कूबा में हुआ भगवान विश्वकर्मा पूजन

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज कूबा में भगवान विश्वकर्मा पूजन एवं सेवा संकल्प कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य दिनेश सिंह एवं अजीत सिंह के नेतृत्व में दीप प्रज्वलित कर किया गया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया।
इसी क्रम में डैनी के पूरा, कुरहरा तेज सिंह गांव में भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूजा-अर्चना में पुजारी के रूप में बबलू विश्वकर्मा, पुनवासी विश्वकर्मा एवं हनुमान विश्वकर्मा सहित गांव के अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मौके पर उपनिरीक्षक सुनील यादव, उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह, दीवान बाबूलाल, मिथिलेश सिंह एवं शेखर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *