आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने कलेक्ट्री कचहरी स्थित पार्टी कार्यालय पर लोजपा के संस्थापक स्व.रामबिलास पासवान की 6वीं पुण्यतिथि मनायी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष एवं संयोजक शिवमोहन शिल्पकार ने श्री पासवान के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित तथा दीप प्रज्जवलित कर किया।
श्री शिल्पकार ने कहा कि स्व.पासवान एक ऐसे व्यक्तित्व के धनी थे जिनकी कमी समाज में हमेशा महसूस होता रहेगा। उनकी नीतियां व सोच रही है ठीक उसी प्रकार से हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस की है। वह गरीबों वंचितों, शोषितों के लिए सदा समर्पित रहते हैं। स्व.पासवान का जन्म 5 जुलाई 1946 को बिहार प्रांत के खगड़िया जिला अंतर्गत शहरबन्नी गांव में पिता जमुना, माता सिया देवी के घर हुआ था। 1969 में पहली बार बिहार विधानसभा में पहुंचे। 8 अक्टूबर 2020 में वे इस दुनियां से अलविदा कह गये।
इस अवसर पर पुष्पा गौतम, नूरसबा मनिहार, सुनीता विश्वकर्मा, वीरेंद्र पासवान, गोविंद शर्मा, रामसरन राम, शुक्लेश प्रधान, संतोष गौतम, सिकंदर भारती, कोमल गौतम, सत्येंद्र, बिहारी गौतम, राज सजीवन, प्रांजल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार