फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दीदारगंज थाना क्षेत्र के नौहरा गांव निवासी हरि प्रसाद यादव पुत्र रामनरेश यादव द्वारा वर्ष 2017 में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के तहत बैंक से लिए गए ऋण की वसूली के लिए प्रशासन ने कुर्की की कार्रवाई की।
हरि प्रसाद यादव ने 28 दिसंबर 2017 को केसीसी के तहत 2.62 लाख रुपये का ऋण लिया था। निर्धारित अवधि में ऋण का भुगतान नहीं होने पर करीब दो वर्ष बाद खाता एनपीए हो गया। इसके बाद बैंक और तहसील प्रशासन की ओर से ऋण की अदायगी के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए।
बताया गया कि एसडीएम फूलपुर के बीते 15 सितंबर के आदेश के अनुपालन में 22 सितंबर को आरसी प्रपत्र-41 तथा नियम 158 और 162 के तहत कुर्की की कार्रवाई की गई। बैंक कर्मचारी के साथ कानूनगो और लेखपाल की मौजूदगी में संबंधित भूमि की नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई पूरी की गई। प्रशासन के अनुसार, कार्रवाई का उद्देश्य बकाया ऋण की नियमानुसार वसूली करना है।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय