आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पूर्वाेत्तर रेलवे वाराणसी के मंडल रेल प्रबंधक के आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर औचक निरीक्षण के दौरान जन किसान कल्याण समिति के प्रतिनिधि मंडल ने उनसे मुलाकात की। समिति के अध्यक्ष कृपा शंकर पाठक के नेतृत्व में डीआरएम को एक पत्रक सौंपा गया, जिसमें आजमगढ़ से मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली और बेंगलुरु के लिए पांच-पांच नई ट्रेनें चलाने की मांग की गई।
अध्यक्ष कृपाशंकर पाठक ने डीआरएम को बताया कि आजमगढ़ की आबादी 50 लाख से अधिक है और रोजगार व अन्य कार्यों के लिए बड़ी संख्या में लोग बाहर यात्रा करते हैं, जबकि वर्तमान में इन प्रमुख शहरों के लिए नाममात्र की ट्रेनें ही उपलब्ध हैं। डीआरएम ने समिति की मांग को जायज बताते हुए आश्वासन दिया कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों से वार्ता कर उचित निर्णय लिया जाएगा और मांग पूरी करने का प्रयास होगा।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार