पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज विकासखंड अंतर्गत जैगहां से शेखूपुर बगवार नहर होते हुए तोहफापुर तक जाने वाले बहुप्रतीक्षित मार्ग का निर्माण कार्य 23 मई से शुरू हो गया। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, द्वारा स्वीकृत इस सड़क की लागत लगभग एक करोड़ 3 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि सड़क की लंबाई करीब 2 किलोमीटर 640 मीटर है। निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रीय जनता में खुशी का माहौल है।
वर्षों से जर्जर मार्ग के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती थी। अब सड़क निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
इस सड़क निर्माण को धरातल पर लाने में समाजसेवी हरिओम यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने लगातार जनहित में आवाज उठाकर सड़क निर्माण की मांग को अधिकारियों तक पहुंचाया। वहीं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सूर्य प्रताप लाल श्रीवास्तव भी क्षेत्र की जनता को बेहतर सड़क सुविधा दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत रहे। ग्रामीणों ने दोनों के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर समाजसेवी हरिओम यादव, समाजसेवी संजय पांडे, नवीन राय, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सूर्य प्रताप लाल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-बबलू राय