आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना कप्तानगंज पुलिस ने जहरखुरानी कर राहगीरों को लूटने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
बीते सात फरवरी को प्रवीण कुमार सिंह पुत्र त्रिलोकी नाथ सिंह निवासी मझगावा थाना रानी की सराय द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि 28 जनवरी को वह सेल्स मैन का काम करके अतरौलिया से आजमगढ़ जा रहा था। रास्ते में दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा छल करने की मंशा से आजमगढ़ ले जाने के लिये मोटर साईकिल पर बैठा लिया। कौड़िया बाजार में रूपम स्वीट हाउस एवं जनसेवा केन्द्र की दुकान से नशीला लड्डू व मन्दिर के सामने चाय की दुकान से नशीला चाय पिला कर वसूली के 8000 रूपये, सोनी की अंगूठी, ओपो मोबाईल जेब से निकाल लिया। प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गयी। अवलोकन से अभियुक्त शैलेश राजभर पुत्र दीनानाथ राजभर निवासी सिंघोरा थाना अतरौलिया का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को खलीफतपुर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम शैलेश राजभर पुत्र दीनानाथ राजभर निवासी सिंघोरा थाना अतरौलिया बताया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार