सनातन धाम पूजन सामग्री एवं अनुष्ठान का हुआ शुभारंभ

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन लोगों के आस्था और विश्वास को देखते हुए सनातन धाम पूजन एवं अनुष्ठान सामग्री के बड़े स्टोर का शुभारंभ सच्चिदानंद पांडेय सचिन ने अतरौलिया स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ऊपर फीता काटकर किया। पंडित आचार्य विपुल द्विवेदी द्वारा अनुष्ठान की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।
सच्चिदानंद पांडेय सचिन ने कहा कि जिस तरह से सनातन को लेकर लोगों के अंदर आज भी आस्था और विश्वास है इस विश्वास को जोड़ने के लिए सनातन धाम पूजन सामग्री एवं अनुष्ठान के भव्य स्टोर का शुभारंभ किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य अब एक ही छत के नीचे सभी प्रकार के पूजन सामग्री तथा अनुष्ठान से संबंधित सभी उपलब्ध कराना है। साथ ही बड़ा स्टोर होने की वजह से यहां आने वाले लोगों को काफी सुविधा भी मिलेगी। इस स्टोर पर उचित रेट में सभी सामान उपलब्ध हैं। उन्होंने चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन होने की वजह से जनमानस के लिए मंगल कामना की। सनातन धाम के संचालक मायानंद पांडेय ने आये हुए लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सुभाष चंद्र जायसवाल, जगदीश पांडेय, प्रताप चौबे, दयानंद, रोहित पांडेय, विक्की पांडेय, मुन्ना दुबे, राम तारक तिवारी, सीताराम पांडेय, दीपक चौबे, अखिलेश सिंह, रिंकू गुप्ता, झबलू चौबे, डॉ.अशोक मिश्रा, डब्लू सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *