हरिऔध साहित्य सेवा संस्थान ने शिक्षकों को किया सम्मानित

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरस्वती शिशु मंदिर कोलपांडेय में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सामूहिक गायन कर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरिऔध साहित्य सेवा संस्थान की ओर से संस्थान के अध्यक्ष पं. सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन, महामंत्री संजय कुमार पाण्डेय सरस और आरएसएस के नगर प्रचार प्रमुख गिरीश सेठ ने विद्यालय की प्रधानाचार्य शीला सिंह, राम अवतार श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव, मंजू श्रीवास्तव, पूजा गुप्ता, आकांक्षा पांडेय को प्रशंसनीय शिक्षण कार्य के लिए सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में वरिष्ठ कवि सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन और साहित्यकार संजय कुमार पांडेय सरस ने कहा कि देश के राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम की रचना बंकिम चंद्र चटर्जी ने 7 नवम्बर 1875 को अक्षय नवमी के पावन पर्व पर की थी, यह गीत राष्ट्र चेतना और स्वाभिमान का प्रतीक है। आरएसएस के नगर प्रचार प्रमुख गिरीश सेठ ने भी इसके महत्ता पर प्रकाश डाला। विद्यालय की प्रधानाचार्य शीला सिंह ने आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *