फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अंतरजनपदीय चोर गिरोह के चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पांच चोरी की मोटरसाइकिलें, दो तमंचा, दो जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन और 360 रुपये नगद बरामद हुआ। गिरफ्तारी जगदीशपुर गिट्टी प्लांट के पास झाड़ियों में की गई, जहां अपराधी चोरी की मोटरसाइकिलें बेचने की फिराक में थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों में आशुतोष तिवारी उर्फ आजाद तिवारी, प्रिंस तिवारी, अफसर अहमद और मोहम्मद कामरान शामिल हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते थे। चोरी से पहले रेकी कर मोटरसाइकिलें चुराते, उनके नंबर प्लेट और चेसिस नंबर मिटाकर पेंट कर पहचान बदलते, और फिर उन्हें बेच देते। इस कमाई को आपस में बांटकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उन्होंने एक अन्य साथी, आदर्श तिवारी (वाराणसी), का भी नाम लिया, जो फिलहाल फरार है। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सच्चिदानंद यादव, महिला उपनिरीक्षक प्रियंका तिवारी, उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव, उपनिरीक्षक अजीज खान, और अन्य कांस्टेबल शामिल थे। पुलिस अब फरार अभियुक्त आदर्श तिवारी की तलाश में जुट गई है।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय