बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पालिका के मौलाना जौहर अली पार्क में बृहस्पतिवार को तिरंगा झंडा के लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सपा के पूर्व मंत्री बलराम यादव द्वारा सर्वप्रथम मौलाना जौहर अली पार्क के तिरंगा झंडा स्थल का फीता काटकर लोकार्पण और तिरंगा झंडा रोहण किया गया।
झंडारोहण के बाद लोगों ने एक साथ राष्ट्रगान किया जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति की भावना से भाव विभोर हो गया। उन्होंने कहा कि आज संविधान को बचाने का दिन है, इसलिए समाज के सभी लोग जाति-पाति और धर्म के भेदभाव को छोड़कर एकजुट होकर संविधान विरोधी ताकतों के खिलाफ एक हो जाएं और लोकतंत्र विरोधी ताकतों को उखाड़ फेंके।
कार्यक्रम के संयोजक क्षेत्रीय विधायक नफीस अहमद ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। अंत में नगर पालिका अध्यक्ष बिलरियागंज मीना पासवान ने मुख्य अतिथि को साल और मोमेंटो देकर स्वागत किया।
इस मौके पर पूर्व प्रमुख मुखराम यादव, दिलवर यादव, दिनेश यादव, कोमल पासवान, तारकेश्वर तिवारी, राम विजय यादव आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता डॉ हरिराम यादव और संचालन पूर्व चेयरमैन मोहम्मद आरिफ खान ने किया।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र