नव नियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस पार्टी के नव नियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग में प्रदेश महासचिव नियुक्त किए गए प्रदीप यादव तथा अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए इंजीनियर रामविलास राम का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। नव नियुक्त पदाधिकारियों के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य तेज होगा।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा समाज के सभी वर्गों को सम्मान और प्रतिनिधित्व देने का कार्य करती रही है। प्रदीप यादव को पिछड़ा वर्ग विभाग में प्रदेश महासचिव तथा इंजीनियर रामविलास राम को अनुसूचित विभाग का जिलाध्यक्ष बनाए जाने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। हमें विश्वास है कि दोनों पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। आगामी समय में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
नव नियुक्त पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व एवं पार्टी संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा संगठन विस्तार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *