डॉ.रत्नेश कुमार यादव को किया गया सम्मानित

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। हरबंशपुर स्थित सर्वाेदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में डॉ. रत्नेश कुमार यादव का फ्रांस के यूनिवर्सिटी ऑफ पोइटियर्स में पोस्ट डाक्टरेट के पद पर चयन होने के उपलक्ष्य में प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव द्वारा अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ.रत्नेश कुमार यादव मूल रूप से सर्फुद्दीनपुर के निवासी हैं इनकी इस उपलब्धि से सर्फुद्दीनपुर का नाम गौरवान्ति हुआ है।
डॉ.रत्नेश कुमार यादव ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट जवाहर नवोदय विद्यालय से उत्तीर्ण किया है। उच्च शिक्षा बीटेक एकेटीयू से तथा एमटेक एनआईटी सिलचर से उत्तीर्ण किया है। इन्होंने डॉक्टरेट (एडवांस कम्बश्चन इंजन) की उपाधि आईआईटी रोपड़ से प्राप्त किया। डॉ.रत्नेश वर्तमान में राजकीय इंजीनियरिंग कालेज देवगांव में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।
सम्मान समारोह में डॉ.रत्नेश कुमार यादव के पिता अभय कुमार यादव, दादा रामराज यादव, रमाकांत यादव प्रबंधक, लव यादव, पीयूष कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार पांडेय, उपेन्द्र दुबे, संतोष कुमार यादव, रवि प्रकाश, राज कुमार गौतम, अतुल कुमार यादव, विमल यादव, पंकज यादव आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *