टूटी सड़क पर पौधा रोपकर जताया विरोध

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। हीरापट्टी मुहल्ले में वर्षों से बुरी तरह से टूटी सड़क का निर्माण न होने से आक्रोशित भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने पानी में डूबी सड़क पर उतर कर नगर पालिका प्रशासन और सभी नेताओं के विरूद्ध आक्रोश जताया और पौधा रोपण कर प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़क पर पौधे लगाए और भ्रमण करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष, विधायक, सांसद, प्रशासन के विरुद्ध नारे लगाए, इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे भारत रक्षा दल के अध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने बताया कि इस सड़क से हीरापट्टी, आरजीबाग, शिवाजी नगर आदि कई मुहल्लों के लोगों का आवागमन तो होता है। साथ ही इस सड़क से फातिमा स्कूल, सेंट्रल स्कूल, शिब्ली कॉलेज आदि कई स्कूलों के बच्चे आते जाते हैं और इसी रोड पर श्री चित्र गुप्त जी का मंदिर भी स्थित है। यह सड़क वर्षों से बुरी तरह खराब है। लोगों ने कई बार नगर पालिका और प्रशासन को मांग पत्र दिया परंतु कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
इस मौके पर अजय सिन्हा एडवोकेट, जावेद अंसारी, सुशील कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, डॉ धीर जी, द्वारिकाधीश पाण्डेय, दुर्गेश श्रीवास्तव, धनंजय अस्थाना, हिमांशु सिंह, सोनू मिश्रा, जश्निल कुमार, आलोक शर्मा, राजन अस्थाना आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *