सेवानिवृत्त उपनिरीक्षकों को दी गयी भावभीनी विदाई

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद पुलिस के तीन उपनिरीक्षक के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। जनपद पुलिस के तीन उपनिरीक्षक सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस लाइन्स में एक गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं मोमेन्टो भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। साथ ही उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेवानिवृत्त होने वालों में सुहेल अहमद, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, निर्मला देवी, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं राजकुमार पाल, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस शामिल हैं। पुलिस परिवार की ओर से तीनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के दीर्घकालीन समर्पित, अनुशासित एवं उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके भावी जीवन हेतु मंगलकामनाएं प्रेषित की गईं।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *