ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। थाना बरदह क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जमीनी विवाद, पैसों के लेन-देन, पारिवारिक कलह एवं आपसी कहासुनी को लेकर उत्पन्न विवादों में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के दृष्टिगत थाना बरदह पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए कुल 15 व्यक्तियों का चालान किया गया।
पुलिस के अनुसार ग्राम बरौना में पारिवारिक विवाद के मामले में पंकज गुप्ता पुत्र रामबचन गुप्ता निवासी बरौना को हिरासत में लिया गया। ग्राम बर्रा में आपसी विवाद के मामले में अली अहमद पुत्र स्व. जब्बार एवं समसुद्दीन पुत्र स्व. अब्बास के विरुद्ध कार्रवाई की गई। वहीं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत शाहिद पुत्र हलीम, सलमान पुत्र शरीफ, रेहान पुत्र शरीफ निवासीगण बर्रा तथा गुड्डू पुत्र कुतुबुद्दीन निवासी बारी, थाना गौरा बादशाहपुर, जनपद जौनपुर का चालान किया गया। ग्राम विजौली में पोखरी पट्टा एवं मछली बिक्री के हिसाब-किताब तथा पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में फतेहबहादुर पुत्र स्व. पल्टू राम एवं मुन्ना सरोज पुत्र लौटन के विरुद्ध कार्रवाई की गई। वहीं ग्राम पारा में मिट्टी पाटने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में बुद्धराम पुत्र लखन्ती, जीतेन्द्र पुत्र दूधनाथ, सीमा देवी पत्नी लखन्ती, द्रोपती देवी पत्नी दूधनाथ, शनिचरा पत्नी शोभनाथ एवं सुमन पत्नी वीरु का चालान किया गया। इस प्रकार थाना बरदह पुलिस द्वारा कुल 15 व्यक्तियोंकृ पंकज गुप्ता, अली अहमद, समसुद्दीन, शाहिद, सलमान, रेहान, गुड्डू, फतेहबहादुर, मुन्ना सरोज, बुद्धराम, जीतेन्द्र, सीमा देवी, द्रोपती देवी, शनिचरा एवं सुमन कृ के विरुद्ध शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु विधिक कार्रवाई की गई।
रिपोर्ट-एमके राय