डॉ.आम्बेडकर ने राजनीतिक चेतना की बजाय सामाजिक चेतना पर दिया बल: डॉ.शफीउज्जमा

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था कार्यालय पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। अध्यक्षता जनपद जिला संस्था आजमगढ़ के सचिव सुभाष चंद्र गोंड ने की। मुख्य अतिथि डॉ. शफीउज्जमा लीडर ट्रेनर (रोवर) रहे। संचालन जिला संगठन कमिश्नर (स्काउट) अवधेश यादव ने किया।
मुख्य अतिथि डॉ. शफीउज्जमा ने बाबा साहब के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए एक नए तथ्य को उजागर किया कि बाबा साहब का संबंध आजमगढ़ से था। उन्होंने कहा कि स्कूल आफ इकोनॉमिक्स लंदन में आजमगढ़ के महुवारा खुर्द गांव के फरुख शेयर बाबा साहब के सहपाठी रहे और आज से लगभग 20 वर्ष पहले डॉ. शफीउज्ज़मा से उनकी मुलाकात हुई थी। इस पर उनकी एक पुस्तक अभी हाल में प्रकाशित हुई है जिसमें उसकी प्रस्तावना में उन्होंने इसका उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब राजनीतिक चेतना के बजाय सामाजिक चेतना पर बल दिया। समाज में सामाजिक चेतना होगी तो राजनीतिक चेतना स्वयं आ जाएगी।
कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला सचिव भारत स्काउट गाइड ने बाबा साहब के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और अतिथियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में प्रतिभाग करने वाले यूनिट लीडर्स स्टेट स्टाफ और स्काउट गाइड के प्रमाण पत्र भी मुख्य अतिथि और अध्यक्ष द्वारा वितरित किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति राष्ट्रगान के बाद हुई।
इस अवसर पर सत्येंद्र यादव, कार्यालय सहायक मोनू, मोहम्मद शाहिद, गोविन्द, मोहम्मद साकिब, वंदना सिंह, अंशिका यादव, आदर्श, दिव्यांशु आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *