अग्निशमन स्मृति दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मंगलवार को जनपद के सभी अग्निशमन केन्द्रों पर अग्निशमन स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहीदों को भावपूर्ण पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया गया व फ्लैग पिन लगाया गया। अग्निशमन वाहनों पर जागरुकता के बैनर लगाकर फायर सर्विस आजमगढ़ से मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रैली निकाली गयी। फायर सर्विस के वाहन अग्निशमन केन्द्र ब्रम्हस्थान से पहाड़पुर तिराहा, बलरामपुर, हाफिजपुर, भवरनाथ, करतारपुर, रोडवेज, सिविल लाईन, कलेक्ट्रेट भवन, पुलिस लाइन्स से कचहरी होते हुए पब्लिक में अग्नि से बचाव के पम्पलेट बांटते हुए एवं उनके बीच अग्नि से बचाव जागरुकता अभियान चलाते हुए फायर स्टेशन वापस आये।
वक्ताओं ने बताया कि इसी दिन 14 अप्रैल 1944 को बाम्बें में डाक यार्ड में विस्फोटक पदार्थों तथा रसायनों से भरें मालवाहक जहाज में विस्फोटक होने के कारण वृहद अग्नि दुर्घटना घटित हुई थी। उक्त अग्निकांण्ड़ पर अग्निशमन कार्य करते हुए अग्निशमन के 66 अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों का पालन करते हुये अपने प्राणों की आहूत दे दी। तत्समय से 14 अप्रैल को उनकी शहादत पर प्रत्येक वर्ष अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों द्वारा कर्तव्यपरायणता के दौरान अपने प्राणों की आहूति देने वाले कर्मियों की यादगार में अग्निशमन स्मृति दिवस के रुप में मनाया जाता है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *