संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना क्षेत्र के गंगापुर बिजौरा मोहिद्दीनपुर गांव निवासी प्रियंका यादव पत्नी यशवंत यादव ने सरायमीर थाने में पति यशवंत पुत्र दयाराम, जेठ राम अवध पुत्र दयाराम व जेठानी संगीता पत्नी राम अवध निवासी गंगापुर बिजौरा मौहरिया के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस को सौंपे गये प्रार्थना पत्र में कहा है कि मेरी शादी सन 2016 में यशवंत यादव के साथ हुई थी। तभी से मेरे पति व जेठानी संगीता यादव दहेज के लिए बराबर मारते पीटते थे और दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे जिसकी सूचना मैंने अपने दादा शमू यादव पिता बहादुर यादव से किया था। इन लोगों ने कई बार आकर मेरे ससुराल में समझौता कराया। उनके जाने के बाद फिर वही हाल मेरे साथ होता था। 15 अक्टूबर को मेरे पति व जेठानी द्वारा मुझे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। मेरे दादा शमू यादव निवासी विसहम मिर्जापुर थाना मेहनगर आकर पूछने लगे तो सभी लोगों ने भद्दी भद्दी गालियां देकर मारपीट करने लगे और धमकी दिए कि अगर दहेज की पूर्ति नहीं करते हैं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। प्रियंका के पास 5 वर्ष का बेटा युगांत यादव भी है। इस संबंध में सरायमीर पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा लिख कर जांच कर रही है।
रिपोर्ट-राहुल यादव