पति सहित चार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

शेयर करे

अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नुरुद्दीनपुर निवासी महिला के प्रार्थना पत्र पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के आदेश पर जीयनपुर पुलिस ने पति सहित चार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
नुरुद्दीनपुर निवासी नेहा सिंह पुत्री रवींद्रनाथ सिंह का हिंदू रीति-रिवाज के से 28 अक्टूबर 2021 को प्रवीण सिंह पुत्र कुबेर निवासी गोपालपुर थाना महाराजगंज के साथ विवाह संपन्न हुआ जिसमें नेहा के परिजनों ने डेढ़ लाख रुपए व बाइक दी थी। वहीं नेहा के साथ ज्ञानती सिंह चाचा रामस्वरूप पुत्र महातम व ननद प्रीति सिंह दहेज में दो लाख रुपये व चार पहिया वाहन की मांग को लेकर नेहा को प्रताड़ित कर रहे थे। 3 मार्च 2022 को प्रवीण सिंह व परिजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। नेहा को एक पुत्री पैदा हुई जिसके पश्चात मायके पक्ष ने बातचीत की जिस पर 14 दिसंबर को गाली गलौज व मारपीट की। नेहा ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जीयनपुर पुलिस पति सहित चार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई।
रिपोर्ट-फहद खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *