डीएम ने बुजुर्गों को दिया गर्म ऊनी वस्त्र व उपहार

शेयर करे

फरिहां आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के अम्बरपुर स्थित वृद्धजन आवास में शनिवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार पहुंचे। करीब 11 बजे वृद्धजन आवास पहुंचकर जिलाधिकारी ने वहां रह रहे बुजुर्गों का हालचाल जाना और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान जिलाधिकारी ने वृद्धजनों को गर्म ऊनी वस्त्र, कंबल, टोपी और मोजे वितरित किए। इसके साथ ही फल, मिष्ठान तथा दीपावली के अवसर पर दीप जलाने के लिए दीपक भी प्रदान किए। जिलाधिकारी ने बुजुर्गों से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने घर के साथ-साथ आसपास रहने वाले वृद्धजनों का भी ख्याल रखें। त्योहारों के अवसर पर बुजुर्गों के साथ समय बिताएं और उनकी जरूरतों का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों का सम्मान और उनकी देखभाल समाज की जिम्मेदारी है।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *