जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान संकल्प पत्र का विमोचन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाध्यक्ष डा. बजरंग बहादुर सिंह तथा जिला महामंत्री अनिल मिश्रा के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक से संकल्प पत्र के साथ भेंट की जिसका विमोचन राजीव पाठक द्वारा किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शैक्षिक उन्नयन तथा शिक्षकों के मनोबल संवर्धन हेतु अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ.बजरंग बहादुर सिंह, जिला महामंत्री अनिल मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष सुजीत सिंह, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रासबिहारी यादव, जिला उपाध्यक्ष अमित राय, जिला मीडिया प्रभारी बृजेश राय, मनोज सिंह, पवन चौबे तथा अजमतगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद सिंह उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष ड.बजरंग बहादुर सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान राष्ट्र व्यापी अभियान की शुरुआत की है जिसमें एक सितंबर को देश के 5 लाख से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सहभागिता होगी। करोड़ों विद्यार्थी और लाखों शिक्षक इस संकल्प कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यालयों की प्रार्थना सभा में हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान का साझा संकल्प लेंगे।
इस अभियान का उद्देश्य शिक्षा को केवल ज्ञान तक सीमित न रखकर चरित्र निर्माण और समाज सेवाओं का माध्यम बनाना है। विद्यार्थी और शिक्षक मिलकर विद्यालय को स्वच्छ ,अनुशासित और हरित बनाने का संकल्प लेंगे । विद्यालय की संपदा और संसाधनों को राष्ट्र धन मानकर उसका विवेक पूर्ण उपयोग और संरक्षण इस अभियान का मूल मंत्र है। इस अभियान के तहत विद्यालयों में भेदभाव मुक्त माहौल बनाया जाएगा सभी समान भाव से सीखने और सिखाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। यह अभियान विद्यालय को राष्ट्र निर्माण का तीर्थ बनाएगा जिसका मुख्य संदेश है हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ है और हमारी आत्मा का अभिमान है और राष्ट्र निर्माण का आधार है।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *