मार्टीनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। डीआईजी अखिलेश कुमार ने शनिवार को बरदह थाने का निरीक्षण किया साथ ही समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याएं सुनी।
डीआईजी ने बरदह थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान मालखाना, रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, अपराध व अपराधियों के बारे में थानाध्यक्ष संजय सिंह से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसी कीमत पर अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे। सभी का बिंदुवार रजिस्टर बना कर पता करें वर्तमान स्थिति क्या है और कहां हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई करें और जो फरियादी अपनी शिकायत लेकर आ रहा है उसकी शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। जनसुनवाई रजिस्टर में सभी मामले दर्ज हों। इसके बाद भवन व बैरिक का निरीक्षण थाने के अंदर साफ सफाई आदि का निरीक्षण किया। इस अवसर पर तहसीलदार लालगंज शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी