स्नान कर श्रद्धालुओं ने निभाई खिचड़ी दान की परम्परा

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थली अवंतिकापुरी आवंक मंे स्थित 84 बीघे सरोवर मंे मंगलवार को आस्था की डुबकी लगी। पौ फटते ही जयघोष के साथ स्नान शुरु हो गया।
अवंतिकापुरी आवंक धाम मंे कार्तिक पूर्णिमा के स्नान का विशेष महत्व होता है। 84 बीघे के सरोवर में स्नान के लिए एक दिन पहले ही आसपास बटोर हो जाता है। मंगलवार को भोर होते ही जयघोष के साथ स्नान शुरु हो गया। हालांकि मलमास माह का असर दिखा। लोग सरोवर मंे डुबकी लगाने के बाद पौराणिक मंदिर में दर्शन पूजन के साथ ही खिचड़ी दान की भी परंपरा निभाई। मंदिर प्रागंण में काफी भीड़ रही। मंगलवार को भोर से ही स्नान शुरु हो गया। खिलौने की दुकानें सजी रहीं और झूले का बच्चों ने आनंद लिया। कृषि उपकरण भी बिके। मिट्टी के खिलौने भी बिके। वाहनों के प्रवेश से लोगांे को दिक्कतें आती रहीं। सरोवर के अन्य हिस्सों मंे सफाई न होने से श्रद्वालुओं में रोष भी दिखा।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *