राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल के जिला सचिव के निधन से शोक

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल के जिला सचिव और स्थानीय तहसील क्षेत्र के दौना गांव निवासी मोहम्मद अजमल का 40 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि मोहम्मद अजमल पिछले कुछ महीनों से कैंसर से पीड़ित थे। बुधवार 25 नवंबर को सुबह 11 बजे दौना गांव में उनकी नमाज-ए-जनाजा अदा की जाएगी। इसके बाद उन्हें गांव स्थित उनके पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उनके निधन पर परिजनों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और संगठन के पदाधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को संगठन के लिए बड़ी क्षति बताया है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *