पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। टूटे हुए रोड को लेकर 22 सितम्बर से होने वाले धरने का अखबार में छपी खबर का असर हुआ कि सड़क मरम्मत का कार्य प्रारंभ हो गया।
बिलरियागंज थाना अंतर्गत हरखपुर से मानपुर तक टूटे हुए रोड के मरम्मत के कार्य को लेकर समाजसेवी सुनील चौहान द्वारा 10 दिन पहले जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था और यह मांग की गई थी कि अगर 10 दिन के अंदर रिपेयर का काम शुरू नहीं हुआ तो 22 सितंबर से समाजसेवी सुनील चौहान के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यह खबर बड़ी तत्परता से जन संदेश टाइम्स अखबार ने निकाला था। खबर के प्रभाव से अभियंता पीडब्ल्यूडी तथा पीडब्लूडी के ठेकेदार हरि प्रसाद सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तुरंत शनिवार से ही ट्रैक्टर ट्राली द्वारा गिट्टी को रोड पर हुए गड्ढे की भराई का कार्य शुरू करा दिया गया।
इस मामले को देखते हुए समाजसेवी सुनील चौहान ने बताया कि 22 सितंबर से होने वाले अनिश्चित कालीन धरने प्रदर्शन को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। पीडब्लूडी ठेकेदार हरि प्रसाद सिंह ने बताया कि अभी बारिश का मौसम है गड्ढे को भरकर लेबल कर दिया गया है बारिश रुकते ही शेष काम शुरू हो जाएगा।
रिपोर्ट-बबलू राय