वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर सिंह के निधन से शोक

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दी बार एसोसिएशन लालगंज में दी बार के अध्यक्ष नगेन्द्र सिंह एवं सूर्यमणि यादव की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर सिंह के निधन पर शोकसभा का आयोजन हुआ। शोक सभा में रमाशंकर सिंह के भतीजे भूप नारायण सिंह, संतोष कुमार सिंह, विवेकानंद सिंह तथा उनके पुत्र आदि उपस्थित रहे। परिवार के लोगों ने बार के दोनों अध्यक्षों को रमाशंकर सिंह का चित्र सभागार में लगाने हेतु समर्पित किया।
दी बार एसोसिएशन लालगंज के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह, विंध्यवासिनी राय, प्रसिद्ध नारायण सिंह व राजेन्द्र सिंह खन्ना ने कहा कि रमाशंकर सिंह अत्यंत विनम्र एवं मृदुभाषी थे। उन्हें कभी भी कठोर भाषा में बोलते हुए नहीं सुना गया। दी बार की लाइब्रेरी का सारा उत्तरदायित्व उन पर था। उन्होंने लाइब्रेरी को सजा, संवार कर, व्यवस्थित रूप दिया। कानून की उन्हें अच्छी जानकारी थी। किसी भी विषय पर लोग उनसे राय लेते थे और वह पृष्ठ संख्या के साथ नियमों का हवाला देते हुए बताते थे। इस अवसर पर धर्मेश पाठक, रामसेवक यादव, ओम प्रकाश सिंह तिलखरा, सुधीश श्रीवास्तव, इन्द्रभान चौबे, विवेकानंद सिंह, शिवेन्द्र राय, अशोक अष्ठाना, राजेश सिंह, संतोष सिंह, अंजनी सिंह आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *