कैबिनेट मंत्री ने किया प्रा. स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने शुक्रवार को जनपद आगमन पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रानीकीसराय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मौजूद मरीजों से बातचीत की। भाजपा के स्थानीय पार्टीजनो ने मांगपत्र भी सौपा।
श्रम एवं और सेवायोजन और समन्वय मंत्री अनिल राजभर के आगमन की सूचना पर पहले से ही बीमार रहने वाला स्वास्थ्य केन्द्र ठीक ठाक दिख रहा था। अनिल राजभर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मौजूद मरीजों से स्वास्थ्य सुबिधाओं से सबंधित जानकारी ली। अस्पताल में बनने वाले आयुष्मान कार्ड के बारे में प्रगति जानी। आधे घंटे के निरीक्षण के दौरान मौजूद चिकित्सकों से वार्ता के बाद रवाना हो गये। भाजपा के मंडल अध्यक्ष व अन्य ने मांग सबंधित पत्रक भी सौंपा। नागरिकों को उम्मीद थी कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बदहाल कैन्टीन भोजन सुबिधा और प्रसव केन्द्र के व्यवस्थित करने पर भी निगाहें पडेगी परन्तु नहीं हो सका। पार्टी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों ने मंत्री का स्वागत किया।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *