सड़क पर फैली झाड़ि़यां और गड्ढे दे रहे दुर्घटना को दावत

शेयर करे

पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विकास ब्लाक का पवई मित्तूपुर मार्ग दुर्घटना को दावत दे रहा है। मझुई नदी के ऊपर रामपुर गांव के पास पवई से अम्बेडकर नगर जनपद को जोड़ने वाली सड़क की दोनों तरफ सड़क की पटरी का अस्तित्व ही समाप्त हो चुका है। झाड़ और घास फूस कंटीले पेड़-पौधे उग जाने से उनकी टहनियां पक्की सड़क पर फ़ैल गई है जिससे सड़क की पटरी समाप्त हो चुकी है। कहीं कहीं तो लगभग पांच फिट तक पटरी धंस गई है जिससे आयेदिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। चार पहिया वाहन और भारी वाहन के इस रोड से गुजरने पर पैदल या दो पहिया वाहन को रूककर जाना पड़ता है। रात के अंधेरे में यदि कोई वाहन चालक से चूक हुई तो जगह जगह पटरी पर हुए पांच फिट होल में गिरकर चोटिल हो सकते हैं जिससे सड़क पर चलने वाले राहगीरों को दुर्घटना का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोग और क्षेत्र के समाजसेवी राम अवतार गुप्त कई बार इस रोड की समस्या के लिए धरना प्रदर्शन और लिखित शिकायत उच्चाधिकारी से कर चुके हैं। लेकिन इस तरफ किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने शासन प्रशासन का ध्यान इस रोड की तरफ आकर्षित कराया है जिससे दुर्घटना से बचाव हो सके।
रिपोर्ट-नरसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *