समाजसेवा संकल्प के साथ ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया स्थापना दिवस

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को बिलरियागंज, तहबरपुर, रानी की सराय, हरैया और अजमतगढ़ ब्लॉकों में बैठकें आयोजित की गईं। इस दौरान जिला संगठन के पदाधिकारियों सहित ब्लॉक कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।
बिलरियागंज ब्लॉक की बैठक श्रीनगर (सियरहां) स्थित श्री राधा-कृष्ण शिव मंदिर के प्रांगण में हुई। जिलाध्यक्ष विवेक सिंह एवं ब्लॉक अध्यक्ष उमेश राय ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि संगठन समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए हमेशा आगे खड़ा रहेगा। गरीब परिवारों के बच्चों की पढ़ाई, गंभीर बीमारी में इलाज तथा जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में संगठन द्वारा सहयोग किया जाएगा।
संरक्षक जगदीश राय ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भी समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। बिलरियागंज में आयोजित कार्यक्रम में करीब 50 लोग शामिल हुए। अंत में सभी ने “भगवान परशुराम जी की जय” और “अपने समाज की जय” के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *