आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी के नेता व समाजसेवी वेदांता ग्रुप के रित्विक जायसवाल ने अपना जन्मदिन अनूठे और सामाजिक अंदाज में मनाया। उन्होंने हीरापट्टी स्थित विहान बालिका आवासीय विद्यालय पहुंचकर वहां अध्ययनरत श्रमिक परिवारों की बच्चियों के बीच खुशियां बांटीं।
कार्यक्रम के दौरान रित्विक जायसवाल ने छात्राओं को फल, मिठाई और पठन-पाठन सामग्री वितरित की। उन्होंने बच्चियों से संवाद कर उन्हें मन लगाकर पढ़ने और जीवन में ऊंचे लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की वार्डन प्रिया प्रसाद ने उनके इस सेवा भाव की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
दिन की शुरुआत उन्होंने धार्मिक व जीव-सेवा के कार्यों से की। विद्यालय पहुंचने से पहले रित्विक जायसवाल ने बैकुंठ धाम पहुंचकर तालाब की मछलियों को दाना डाला और बंदरों को केले खिलाए। इसके बाद उन्होंने बैकुंठ धाम, बाबा भंवरनाथ मंदिर और गणेश मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्रेया अग्रवाल, अंकित, अरविंद मोदनवाल, अतुल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव, लक्ष्मण मौर्या, वतन सिंह, अश्वनी सिंह, शिव यादव सहित स्थानीय नागरिक और उनके समर्थक भी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार