25 को मनायी जायेगी मालवीय व वाजपेयी की जयंती

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री पं. अटल बिहारी वाजपेयी एवं महामना पं.मदन मोहन मालवीय जयंती समारोह में डीसीएफ चेयरमैन पंडित बाल्मीकि त्रिपाठी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे उक्त जनकारी संगठन मंत्री सुभाष चन्द्र तिवारी ने दी।
नगर के बड़ा गणेश मंदिर में कार्यक्रम की तैयारी हेतु आयोजित सभा की बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने बताया कि 25 दिसंबर को नगर के नेहरू हाल के सभागार में आयोजित भव्य जयंती समारोह का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. के. सी. गौड़ करेंगे, जिसमे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पं. रविंद्र शर्मा, शिक्षक नेता डॉ. संजयन त्रिपाठी सहित अनेक जन प्रतिनिधि शामिल होंगे। तैयारियो की समीक्षा करते हुए राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार पांडेय ने बताया कि इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दे दी गई है। उन्होने सभी से जयंती समारोह में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर अशोक कुमार तिवारी, गोपाल कृष्ण दुबे, सच्चिदानंद उपाध्याय, मंहत संजय पांडेय, पं मनोज पांडेय, अभिषेक पांडेय, वंशीधर पांडेय, अभिषेक उपाध्याय, भोला त्रिपाठी, सर्वांनंद पांडेय, विनोद उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *