ठेकमा आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के भगवानपुर ठेकमा नहर पर गुरुवार देर शाम को अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार पुलिसकर्मी समेत दो घायल हो गये। ईलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा ले गये डॉक्टरों ने पुलिसकर्मी को मृत घोषित कर दिया दूसरे घायल को जौनपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया मौक़े पर पहुँचे परिजनों का रो-रो के बुरा हाल रहा घटना की सूचना मृतक के पिता ने शुक्रवार को दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन गाँव निवासी पुलिसकर्मी 22वर्षीय प्रशांत सरोज पुत्र श्रीराम व 25वर्षीय गुड़ु सरोज पुत्र रामानंद बाईक से पेट्रोल डाल कर बौआपार से घर आ रहे थे कि जौनपुर आज़मगढ़ हाईवे सड़क मार्ग पर भगवानपुर ठेकमा नहर पर अज्ञात वाहन के पीछे से टक्कर मारने पर घायल हो गये ईलाज के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा पर डॉक्टर द्वारा प्रशांत सरोज को मृत घोषित कर दिया गुड़ु सरोज को जौनपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक प्रशांत सरोज चन्दौली कोतवाली में तैनात था तीन दिन पूर्व छुट्टी पर घर आया था। 2019 बैच में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था मृतक तीन भाई तीन बहन में सबसे छोटा था बड़ा भाई प्रमोद सरोज महराजगंज में सहायक अध्यापक प्रमोद सरोज प्राईवेट कम्पनी में काम करता है पिता कृर्षि करता हैं मा कलावती देवी समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्ट के लिये जिला मुख्यालय भेजा दिया गया।
रिपोर्ट-एमके राय