राम जानकी मंदिर जीर्णोद्धार के लिए हुआ भूमि पूजन

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर पंचायत कटघर लालगंज के मसीरपुर स्थित दीनदयाल नगर मोहल्ले में स्थित राम जानकी मंदिर के जीर्णाेद्धार को लेकर सोमवार को भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन का कार्यक्रम मुंबई के पूर्व विधायक ठाकुर रमेश सिंह के हाथों संपन्न हुआ। भूमि पूजन के बाद पूर्व विधायक ठाकुर रमेश सिंह ने मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों से मंदिर निर्माण कार्य को लेकर विस्तार से बातचीत की।
उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े इस पवित्र स्थल के विकास और जीर्णाेद्धार में हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मंदिर के निर्माण में किसी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उनके इस आश्वासन से स्थानीय श्रद्धालुओं और ट्रस्ट से जुड़े लोगों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने इसे क्षेत्र के धार्मिक और सांस्कृतिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर के पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण को लेकर भी चर्चा हुई।
इस मौके पर विनोद सिंह ट्रस्ट अध्यक्ष, कुन्दन सिंह, रामनयन सिंह व्यवस्थापक, डॉ.सुशील सिंह, अरुण कुमार सिंह, राजेश शुक्ला, मुकेश सिंह, सभासद फूलमती सिंह, आशा सिंह, श्याम सुन्दर सिंह, मिथिलेश सिंह, आशीष यादव, आलोक सिंह, राकेश सिंह, अवनीश सिंह, दीपक पाण्डेय, वीरेन्द्र सिंह, राजू सरोज, पप्पू चौहान, ओमप्रकाश सिंह, विजय सिंह, अशोक सिंह, मेवा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *