फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के अवसर पर मां भवानी सेवा समिति के तत्वाधान में पुजारी विशाल पांडेय के नेतृत्व में मन्दिर परिसर के सरस्वती शिशु मन्दिर प्रांगण में चल रहे भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन अखिल कृष्ण महराज व विद्वतजनों द्वारा यज्ञ में शामिल मुख्य यजमान के साथ अन्य श्रद्धालुओं का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन कराया गया। श्लोकों से वातावरण भागवत मय हो गया।
बाल व्यास व्यासपीठ से अखिल कृष्ण महराज ने भक्ति और भगवान व भागवत कथा का महत्व की कथा का अमृत पान करा श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने परीक्षित की भाव पूर्ण कथा सुनाई। फिर देवाधिदेव शिव माता सती की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान शिव ने सतीजी को राजा दक्ष प्रजापति के यज्ञ उत्सव में बिना बुलावे के जाने पर मना किया। परन्तु देवी सती नही मानी। अन्त में मायके में मिले निरादर से क्रुद्ध देवी यज्ञ कुंड में आहुति दे दी जिससे पूरा ब्रह्मांड हिल उठा। आगे की कथा भगवान वामन अवतार, ध्रुव की अडिग परीक्षा का विस्तार से वर्णन किया। संगीतमयी कथा व भजनों को सुनाया जिसे सुन श्रद्धालु भक्ति भाव से आनंदित होते रहे। भगवान बामन की सजीव झांकी से श्रद्वालु भावविभोर हो गए।
इस अवसर पर ऋषि तिवारी, किसान मौर्य, मोहन, लवकुश, शुभेंद्र, चम्पा, मुन्नी, अनीता, सीमा, शान्ति, रेखा आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय