दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, तीन गंभीर

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज थाना अंतर्गत तेंदुआ मोड़ के पास रविवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सलेमपुर निवासी अली अख्तर 22 वर्ष पुत्र ऐनु अख्तर बाइक से बिलरियागंज की ओर आ रहा था। इसी दौरान सामने से एक बाइक पर सवार निखिल पुत्र स्व.राजू, दिव्यांशु गौतम तथा गोविंद यादव पुत्र राजकुमार, निवासी निबियहवा थाना रौनापार, आ रहे थे। तेंदुआ मोड़ के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अली अख्तर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच-पड़ताल की जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *