आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आजमगढ़ महोत्सव-2023 के अन्तर्गत गुरूवार को हरिऔध कला केन्द्र आजमगढ़ में “जल संरक्षण का महत्व” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। संचालन राजकीय पालिटेक्निक के इं. कुलभूषण सिंह द्वारा किया गया।
इं.कुलभूषण सिंह ने जल संरक्षण तथा इसके महत्व के सम्बन्ध में उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा आमजन को वीडियो क्लिप एवं पीपीटी के माध्यम से जागरूक किया। उन्होने कहा कि भू-जल हम सबकी बहुमूूल्य धरोहर है। जल ही जीवन है, वर्षा जल का संचयन कर भू-जल संरक्षित करें। जल संरक्षण में ही जीवन सुरक्षित है तथा जल की एक-एक बूंद बचाने का संकल्प लें। उन्होने कहा कि जल प्रकृति का यह अनुपम उपहार है, जिसके बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। किसी जीव या वनस्पति को वायु के बाद जल जीवन रक्षा के लिए अति आवश्यक है। यही कारण है कि विश्व की समस्त सभ्यताओं के विकास में जल की उपलब्धता का विशेष महत्व रहा है। इस अवसर पर हाइड्रोलॉजिस्ट भूगर्भ जल विभाग आनन्द प्रकाश, डीआईओ एनआईसी चन्दन यादव सहित आमजन एवं भारी संख्या में विभिन्न स्कूलों के छात्र, छात्राएं उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार