लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कूटरचित दस्तावेज के सहारे छद्मनाम से नौकरी करने वाले एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने इटैली तिराहे के पास से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
बीते 10 अगस्त 2010 से अब तक घटनास्थल ग्राम प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर साउथ शिक्षा क्षेत्र तरवां जनपद आजमगढ जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आजमगढ के पत्रांक आदेश संख्या नियुक्ति 4043- 4055/2010-11 आशुतोष सिंह पुत्र विनय सिंह ग्राम शिवरी प्रेमराजा पोस्ट इब्राहिमपट्टी थाना भीमपुरा जिला बलिया द्वारा प्रतिरूपण करके धोखधड़ी एवं आशुतोष सिंह पुत्र विनय सिंह प्रधानाध्यापक गोल्हौरा मुस्तहकम विकास क्षेत्र बढ़नी जिला सिद्धार्थ नगर निवासी आदर्श कालोनी गड़ाकुल शोहरतगढ़ सिद्धार्थ नगर के शैक्षणिक दस्तावेज को कूटरचित कर प्रयोग करके छद्मनाम से प्रार्थमिक विद्यालय नारायणपुर थाना मेहनाजपुर विकास खण्ड तरवां में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति पाकर कार्य करते रहे। एवं जांचोपरांत 29 अक्टूबर 2021 से लगातार अनुपस्थित रहकर अपना नियुक्ति के दौरान लगाये प्रमाणपत्र का कोई भी साक्ष्य उपस्थित नहीं करने व बदस्तूर फरार रहने के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त देव प्रकाश यादव पुत्र स्व.तारा यादव निवासी उसरी खुर्द थाना दोहरीघाट जनपद मऊ को इटैली तिराहे के पास से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद