धूमधाम से मनाया गया विद्यालय का वार्षिकोत्सव

शेयर करे

अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील अंतर्गत जैश पब्लिक स्कूल केशवपुर अंजान शहीद में धूमधाम से विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान प्रदर्शनी और मेला का आयोजन किया गया यह मेला बच्चों द्वारा विद्यालय प्रांगण में लगाया गया। मुख्य अतिथि ग्रामीण कप्तान राहुल रूसिया ने फीता काटकर उद्घाटन किया। तत्पश्चात विद्यालय प्रांगण में मौजूद सभी झांकियों पर विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए तमाम प्रकार के सवाल-जबाब किये और बच्चों एवं अध्यापकों का उत्साह बढ़ाया।
मुख्य अतिथि द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर सभी बच्चों ने बड़ी ही समझदारी से दिया और ग्रामीण कप्तान ने बच्चो को धन्यवाद दिया। उन्होंने विद्यालय के प्रबंधक मिर्जा महफूज बेग और प्रधानाध्यापिका अंजली सिंह का उत्साह बढ़ाते हुए धन्यवाद दिया। साथ ही सभी बच्चों को विभिन्न विषयों की जानकारी दी। विद्यालय प्रबंधक ने भी मौजूद सभी लोगों का उत्साह बढ़ाया। विद्यालय के अध्यापक रिंकू, ज्वाला, रवि सिंह, जहांगीर व अन्य सभी लोगों का विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने अभिनंदन और स्वागत किया।
रिपोर्ट-फहद खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *