आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना फूलपुर पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
फूलपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान ग्राम सुदनीपुर शबाना आजमी मोड़ के पास से महेन्द्र यादव पुत्र स्व.धर्मराज यादव निवासी डारीडीहा थाना फूलपुर के कब्जे से एक अदद देशी तमन्चा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार