अभियान में 10 पुरुषों ने अपनाई नसबंदी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिले में जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 21 नवंबर से 11 दिसंबर तक जिला पुरुष व महिला अस्पताल सहित नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में परिवार नियोजन में पुरुषों की सहभागिता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी आईएन तिवारी ने बताया कि पखवाड़ा के दौरान अभी तक कुल 10 पुरुष और 310 महिलाओं ने नसबंदी अपनाई है। साथ ही कंडोम और गर्भनिरोधक गोली के अतिरिक्त पैकेटों की आपूर्ति भी की गयी। अप्रैल 2022 से लेकर अब तक 16 पुरुष नसबन्दी, 2428 महिलाएं ने नसबंदी, 4268 महिलाओं ने आईयूसीडी, 6262 ने पीपीआईयूसी, 5036 महिलाओं ने त्रैमासिक गर्भ निरोधक इंजेक्शन अंतरा अपनाया है। अभियान के दौरान आशा ने कंडोम व गर्भनिरोधक गोलियों के वितरण पर विशेष ध्यान भी दिया। नोडल अधिकारी डॉ.संजय कुमार ने कहा कि जिले में 28 नवंबर से 11 दिसम्बर तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा” का आयोजन किया गया। पुरुष नसबंदी मामूली शल्य प्रक्रिया है। इसमें सामान्य सा ऑपरेशन होता है। इसमें व्यक्ति को उसी दिन अस्पताल से छुट्टी मिल जाती है। परिवार नियोजन विशेषज्ञ अनूप राय ने बताया कि परिवार को सामाजिक एवं आर्थिक मजबूती बढ़ाने के लिए पुरुष आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *