लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गायत्री मोड़ के पास से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
पल्हना चौकी पुलिस अपराधियों की तलाश में क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गायत्री मोड़ के पास से अभियुक्त रिषु सिंह उर्फ बुलबुल सिंह पुत्र स्व.मुसाफिर सिंह निवासी लहुआ कला थाना देवगाव को मंगलवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर और एक अदद कारतूस जिंदा बरामद किया। पुलिस ने उसे संबंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद