आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत सावित्री बाई फूले राजकीय पालिटेक्निक आजमगढ़ में जनपद के समस्त विकास खण्डों से चयनित पात्र 268 जोड़ों की शादी सकुशल सम्पन्न हुई। जिसमें सभी जोड़ों की शादी हिन्दू रीति-रिवाज से सम्पन्न हुई।
जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित प्रति जोड़ों पर 51 हजार रुपया खर्च किया जा रहा है। जिसमें से 35 हजार लड़की के खाते में, 10 हजार का सामान एवं 6 हजार खाने-पीने, टेन्ट एवं अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च किया जाता है। उन्होने बताया कि प्रति जोड़ों को 10 हजार के सामान में साड़ी, शूट, दुपट्टा, पेटिकोट, भॉवर हेतु फेटा, चुनरी, पैन्ट का कपड़ा, बिछिया चांदी 5 ग्राम, पायल 35 ग्राम, प्रेशर कूकर, थाली, गिलास, कटोरी, जग, कलश, बक्शा, सिंगारदानी, नोकिया मोबाइल फोन, प्रेस आदि दिया गया। उन्होने बताया कि उक्त 268 जोड़ांे की शादी के उपरान्त उनके संबंधित विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारी द्वारा लड़की के खाते में 25 हजार रुपया आरटीजीएस के माध्यम से एक सप्ताह के अन्दर प्रेषित कर दी जायेगी। इस अवसर पर ध्रुव सिंह, ऋशिकान्त राय, बविता, शशांक सिंह एवं बीएल यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार