नारी शक्ति फिटनेस दौड़ प्रतियोगिता में अंशिका ने मारी बाजी

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर के रामलीला मैदान में शनिवार को नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता आंसू जायसवाल और अध्यक्षता अरुण कुमार यादव ने किया।
नारी शक्ति फिटनेस रन के अंतर्गत आयोजित 500 मीटर की इस दौड़ प्रतियोगिता में कुल 30 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया जिसमें जीवन ज्योति कंप्यूटर इंस्टीट्यूट की बालिकाओं का दबदबा रहा और इस इंस्टीट्यूट की अंशिका यादव ने प्रथम, रुश्मा बिंद ने द्वितीय और सेजल यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को सील्ड और मेडल देकर सम्मानित करने के साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
भाजपा नेता सुजीत जायसवाल आंसू ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा स्वस्थ समाज की परिकल्पना के इस प्रकार का आयोजन प्रशंसनीय है। जब बालिकाएं स्वस्थ रहेंगी तभी मजबूत भारत का निर्माण होगा। चौकी प्रभारी माहुल शिव सागर यादव ने हरी झंडी दिखा कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हरिकेश गुप्ता, राजेश कुमार विनय पांडेय, दीपक प्रजापति आदि मौजूद रहे। संचालन बृजेश यादव ने किया।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *