पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद के न्याय पीठ बाल कल्याण समिति आजमगढ़ में बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यरत अखिलेश कुमार सिंह तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी को बाल हित, संरक्षण एवं जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। भारत सरकार के कानून मंत्रालय के अधीन केंद्रीय लोक शिकायत एवं जांच संस्थान की ओर से दोनों को सम्मान पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई। अखिलेश कुमार सिंह पिछले पांच वर्षों से बाल कल्याण समिति में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए बाल संरक्षण एवं समाजहित से जुड़े मामलों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं जिला प्रोबेशन अधिकारी के प्रयासों की भी सराहना की गई। सम्मान से बाल संरक्षण एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई गई।
रिपोर्ट-बबलू राय