मुकदमा वापस न होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कोतवाली में 75 तहसील अधिवक्ताओं पर दो माह पूर्व फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज कराया गया था। आज तक वापस न लिए जाने से नाराज फूलपुर बार एशोसिएशन के अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी किया। एसडीएम के न रहने पर तहसीलदार को ज्ञापन देकर मुकदमा वापस लेने की मांग किया।
फूलपुर बार एशोसिएशन के अध्यक्ष श्रीराम यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को अधिवक्ता भवन में बैठक हुई। संघ के मंत्री घनश्याम तिवारी ने कहा कि दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता देवी प्रसाद गुप्ता द्वारा फर्जी ढंग से अधिवक्ता रामानन्द यादव सहित 75 अधिवक्ताओं के खिलाफ 15 मार्च को फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया था। अभी तक मुकदमा वापस नहीं लिया गया। संघ ने निर्णय लिया कि जबतक अधिवक्ताओं ऊपर पंजीकृत किये गए फर्जी मुकदमें को वापस नही लिया जाता है, फूलपुर के अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे।
इस मामले को लेकर फूलपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्रीराम यादव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी किया। एसडीएम श्याम प्रताप सिंह के न रहने पर पुलिस महानिदेशक को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार चमन सिंह को दिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि जबतक मुकदमा वापस नही ले लिया जाता हड़ताल जारी रहेगी।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष इंदुशेखर पाठक, इश्तियाक अहमद, लाल चंद यादव, रमेश चंद शुक्ला, राम नरायन यादव, प्रदीप सिंह विजय सिंह, राजकुमार प्रजापति, अनिल पाण्डेय, अतुल राय, नीरज पांडेय, सतिराम यादव, फूलचन्द यादव, संजय, अंगद यादव, हृदय नारायण मिश्र, कमलेश आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *