लेखपालों ने उठायी निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराने की मांग

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील इकाई लालगंज के पदाधिकारियों ने शनिवार को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर तहसीलदार उमेश कुमार सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संघ ने अयोध्या जिले की सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्षदीप के खिलाफ एंटी करप्शन टीम द्वारा की गई ट्रैप कार्रवाई को फर्जी और षड़îंत्रपूर्ण बताते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराने की मांग की।
तहसील अध्यक्ष नवीन दुबे और तहसील मंत्री राहुल तोमर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में लेखपालों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा कई बार शिकायत की सत्यता और शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि की समुचित जांच किए बिना ट्रैप कार्रवाई की जा रही है। संघ ने आरोप लगाया कि कुछ मामलों में जेब, वाहन अथवा कार्यालय कक्ष में जबरन रुपये रखकर लेखपालों को फंसाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ज्ञापन में अयोध्या के सोहावल प्रकरण से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो का हवाला देते हुए कई गंभीर सवाल उठाए गए। संघ ने कहा कि इस घटना से प्रदेशभर के लेखपालों में आक्रोश है। संगठन ने मांग की कि अयोध्या (सोहावल) प्रकरण की जांच पुलिस से अलग स्वतंत्र एसआईटी से कराई जाए, ताकि निष्पक्ष रूप से पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।
धरना-प्रदर्शन के दौरान सुधीर गुप्ता, रोहित राजौरिया, संजय सिंह, संतोष कुमार, आशीष तिवारी, पूनम चौहान, आशीष भारती, विजय प्रजापति, राजेश सिंह, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *