आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आप राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रान्त अध्यक्ष राजेश यादव की उपस्थिति में व ज़िलाध्यक्ष रविन्द्र यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में व्याप्त भीषण बिजली संकट, अघोषित बिजली कटौती, महंगी बिजली दरों तथा स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
प्रान्त अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि सरकार खुद को डबल इंजन का बताती है और बिजली चौबीस घंटे में अड़तालीस बार काट रही है स्मार्ट मीटर बिना बिजली के भी दौड़ता है और बिजली का दाम सबसे ज़्यादा महंगा यूपी में ही है ये अनियमितता सरकार तत्काल दूर करें नहीं तो हम आंदोलन के लिये बाध्य होंगे
जिलाध्यक्ष रविन्द्र यादव ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में प्रदेश की जनता बिजली संकट से त्रस्त है। अनेक जिलों में 22 से 48 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की घटनाएं सामने आ रही हैं। पूरे प्रदेश में आम नागरिक, किसान, व्यापारी, छात्र और कर्मचारी अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। जनता देश की सबसे महंगी बिजली दरें चुकाने के बावजूद पर्याप्त और निर्बाध बिजली नहीं पा रही है।
आज के कार्यक्रम में सभाजीत यादव, दिनेश कुमार यादव, अभिषेक राजभर, संजय राय, शाहिद, राम सतन पटेल, राकेश मौर्य, सोनू यादव, हरेंद्र यादव, पदम चौहान, आशीष मौर्य,जीवन ज्योति, नूरुजमा आदि साथी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार