पौधारोपण और पर्यावरण प्रेमियों संग बैतूल ने मनाया जन्मदिन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री गंगा राय कंपोजिट स्कूल बदरका में तमसा परिवार एवं ब्रेनोब्रेन टीम के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह रहे।
कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण संग पर्यावरण प्रेमियों के साथ तमसा परिवार के जैगम अब्बास की पुत्री बैतूल जैदी ने अपना ग्यारहवां जन्मदिवस मनाया तो सभी ने उसकी सोच की सराहना की। उपस्थित लोगों ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया तथा शुभकामनाएं व्यक्त कीं। मुख्य अतिथि सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी है। इस मौके पर पवन सिंह, डॉ. पूनम सिंह, पूनम सिंह, प्रज्ञा सिंह, पवन सिंह, शाहिद, मनभोद सिंह, जिला योजना समिति सदस्य व गुरुटोला-अनंतपुरा वार्ड के सभासद मोहम्मद अफजल, आलोक सिंह, तेज बहादुर सिंह, रितेश गोयल, उमेश सिंह, मनीष सिंह, सीपी यादव, अनिल यादव, गुलाब चौरसिया, बृजेश आदि उपस्थित रहे। अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान देने का संदेश दिया।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *