समाज का आईना होते हैं कवि और शायर-धर्मेन्द्र

शेयर करे

बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विधानसभा गोपालपुर के नाम समर्पित भव्य मुशायरा एवं कवि सम्मेलन एक शाम गोपालपुर के नाम का आयोजन गुरुवार की रात बिलरियागंज के कासिमगंज बाईपास रोड पर हुआ। रात आठ बजे शुरू हुआ कार्यक्रम देर रात तक चला। भीषण गर्मी और उमस के बावजूद हजारों की संख्या में साहित्य प्रेमी देर रात तक जमे रहे।

कार्यक्रम का उद्घाटन आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव ने किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कवि और शायर समाज का आईना होते हैं, वे अपने कलम के माध्यम से देश के लोगों को आगाह करते हैं। वहीं उन्होंने सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि वे लोग कहते हैं देश को झुकने नहीं दूंगा, ना देश बिकने दूंगा। जबकि आज देश की रेल बिक गई, तेल बिक गया, बंदरगाह बिक गया और देश की अर्थव्यवस्था इतनी कमजोर है कि सोना भी बेचना पड़ रहा है। आज नीट की परीक्षा के कारण लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में है। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए हुए कवियो और शायरो को अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर क्षेत्रीय विधायक नफीस अहमद और नगर पालिका अध्यक्ष मीना पासवान द्वारा स्वागत किया गया। एक शाम गोपालपुर के नाम थीम पर आयोजित मुशायरे में देश के विभिन्न हिस्सों से आए शायरों और कवियों ने अपनी ग़ज़ल नजम और कविताओं से समां बांध दिया शायरों ने राष्ट्रीय एकता सामाजिक सौहार्द भाईचारे और देशभक्ति का संदेश दिया। जिस पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाई। वही शायर उसैद प्रतापगढ़ी का मुशायरा वतन की शान हम जाने न देंगे, जान दे देंगे गुलामी कभी आने न देंगे, चमन के फूल हैं हिंदू- मुसलमा इसे मुरझाने न देंगे को सुना कर लोगों को भाव विभोर कर दिया।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *